जंगल में रात भर पड़ा रहा क्षत विक्षत शव

सिलीगुड़ी/कोलकाता। उत्तर बंगाल स्थित जलदापारा उत्तर क्षेत्र के सहिल तोरसा के जंगल में एक ऐसी घटना घटी है जिससे वन विभाग के कर्मियों में जहां शोक की लहर है वहीं दहशत भी है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तोरसा के जंगल में एक  गेंड़ें के हमले में वन विभाग के अधिकारी उत्तम सरकार  की मौत हाे गई है।आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना तो बुधवार की रात को घटी लेकिन उत्तम का शव गुरुवार को क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया। गेंडें द्वारा उन्हें बूरी तरह से मारा गया था। लाश को देखकर ही कहा जा सकता है कि हमलावर गेंडा काफी गुस्से में होगा और खूंखार तरीके से उसने हमला किया है। वन विभाग के वरीय अधिकारियों की माने तो उत्तर जलदापारा रेंज के बीट अफिसर उत्तम सरकार रात के समय किसी को सूचना दिये बगैर ही घने जंगल में क्यों गये थें यह रहस्य बना हुआ है।। उत्तम के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज गिया गया है व घटना की जांच भी की जा रही है। वभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बिते आठ वर्षों में जगली जानवरों के हमले में इस तरह से यहां किसी अधिकारी या कर्मी की मौत नहीं हुई है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •