आरोपी पूर्व मैनेजर महानगर में रह रहा था

कोलकाता व पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

कोलकाता। 7.90 करोड़ रुपए के गबन के आरोपी पंजाब नेशनल बैंक की एग्जीबिशन रोड शाखा के पूर्व मैनेजर प्रफुल्ल कुमार सिकंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पटना के गांधी मैदान पुलिस ने 65 वर्षीय रिटायर्ड बैंक अधिकारी को महानगर कोलकाता के बीटी रोड स्थित आकाश गंगा हाउसिंग कॉलोनी सोसाइटी स्थित आवास 208/1 से गिरफ्तार कर लिया। पटना पंजाब नेशनल बैंक और एचडीएफसी बैंक के खेल में सात करोड़ नब्बे लाख गायब हो गये। इतनी बड़ी रकम के गायब होने का मामला प्रकाश में आने के बाद बैंक में अपनी गाढ़ी कमाई जमा करने वाले ग्राहकों के बीच हड़कंप मच गया। गबन मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पीएनबी बोरिंग रोड शाखा के सीनियर मैनेजर सुनील कुमार से पूछताछ की गई थी। पुलिस व बैंक सूत्रों के अनुसार वर्ष 2008 में एचडीएफसी बैंक के 7.90 करोड़ रुपये को पंजाब नेशनल बैंक की गांधी मैदान शाखा में जमा किया गया था। यह रकम ग्राहकों से विभिन्न स्कीम के तहत वसूली गई थी। उस वक्त गांधी मैदान की शाखा के प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार सिकदर थे। उन्होंने सहयोगियों की मदद से लगभग पांच करोड़ रुपये गबन कर लिया। इस घोटाले के बाद उन्होंने अपना स्थानांतरण गुवाहाटी करा लिया। ऑडिट के बाद जब घोटाला उजागर होने पर जांच शुरू हुई। इसके बाद गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। तब घोटाले की जद में रहे कुछ कर्मियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। जब तक मैनेजर की भूमिका सामने आती, तब तक प्रफुल्ल रिटायर्ड हो चुके थे। वह परिवार के साथ कोलकाता के बीटी रोड स्थित आकाश गंगा हाउसिंग सोसायटी के मकान 208/1 में रहने लगे। इधर, लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान वरीय पदाधिकारियों ने अनुसंधानकर्ता दारोगा दिनेश कुमार को फरार आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने गुप्त तरीके से प्रफुल्ल का मोबाइल नंबर पता किया और उसके जरिए घर का पता खोज निकाला। ओसी मितेश कुमार के मुताबिक पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से प्रफुल्ल की गिरफ्तारी हुई। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाकर जेल भेज दिया गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •