ढाका।  पड़ोसी बांग्लादेश में हत्याओं का दौर जारी है । इसी क्रम में बांग्लादेश पुलिस ने देश की पहली समलैंगिक पत्रिका के संपादक और उनके मित्र की हत्या के मामले में एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन के एक संदिग्ध इस्लामी आतंकी की गिरफ्तारी की घोषणा की है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय पर की गई है, जब मुस्लिम बहुल इस देश में एक के बाद एक बुद्धिजीवियों, लेखकों और अल्पसंख्यकों की हत्याएं हुई हैं। बांग्लादेश की गे एवं लेस्बियन समुदाय की पत्रिका के संपादक शुल्हाज मन्नान और साथी कार्यकर्ता महबूब टोनी को 25 अप्रैल को लगभग सात हमलावरों ने एक अपार्टमेंट में मार डाला था। (फाइल फोटो में शुल्हाज)

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •