दमकल की 11 इंजनों ने आग पर काबू पाया

ab f.jpg2कोलकाता।  महानगर में अगलगी का क्रम जारी है। एक बार फिर शुक्रवार की सुबह एक जूता कारखाने में भीषण आग लग गई। आग की घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दमकल के एक अधिकारी ने बताया, पूर्वी मेट्रोपोलिटन बाईपास के पास चौबाघा क्षेत्र स्थित जूते बनाने वाले कारखाने में सुबह लगभग 9. 41 बजे आग लगी। उक्त कारखाना तृणमूल भवन के पीछे है। आग से काफी नुकसान हुआ है लेकिन आग से नुकसान का परिमाण क्या है कुछ कहा नहीं जा सकता है। दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की 11 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए तैनात किया गया है। लगभग दो घंटे से अधिक समय से कड़ी मशक्कत आग पर काबू पाया गया। दमकल अधिकारी ने बताया, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आग ज्वलनशील पदार्थों में लगी। कारखाने में ज्वलनशील पदार्थों का भंडार हो सकता है। अधिकारी ने कहा, आग लगने के बाद क्षेत्र में धुआं फैल गया था। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की इमारतों में फैलने से रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया।

Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •