कोलकाता। यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार महामहिम रामनाथ कोविंद राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। इसी माह की 28 तारीख को राष्ट्रपति महानगर कोलकाता में होंगे। अगले दिन यानी 29 नवम्बर को राज्य सरकार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित करेगी और वहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। प्रोटोकाल के अनुसार ऐसा करना जरुरी होता है। इस समामन समारोह में राज्य की सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद रहेंगी। हलांकि उक्त विषय पर फोन करने पर अधिकारिक सूत्रों ने नई दिल्ली में उक्त बात की अधिकारिक पुष्टी नहीं की है। लेकिन खबर है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राज्य में तीन दिवसीय दौरे पर आएगें।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •