सीएम ममता बनर्जी ने भी दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। देश सहित राज्य व महानगर कोलकाता में भी आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मशती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आज उनकी जन्मशती के मौके पर याद किया। ममता ने आज सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर रही हूं।’’ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर महानगर के तमाम जगहों पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा व तस्वीरों पर माल्यपर्ण किया गया। इस अवसर पर तमाम जगहों पर फल व मठाईयां भी बांटी गई। वहीं बड़ाबाजार जिला कांग्रेस के तत्वाधान में 44 न. वार्ड के फियर्स लेन मे कांग्रेस नेता घनश्याम मिश्रा ने भी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यपर्ण किया। इस अवसर पर नदीम अहमद, रवीन्द्र तिवारी, प्रेमनाथ दुबे, डॉ खुर्शीद, इजाज अहमद सहित सैंकड़ों कांग्रेस कर्मी समर्थकों ने शपथ लिया की वह लोग राज्य में फैल रहें डेंगू के सफाये के लिये हर स्तर पर काम करेंगे। वहीं 13 न. वार्ड में भी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यपर्ण किया गया । इस अवसर पर प्रदेश किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र बाल्मिकी, रवि अधिकारी, नंद किशोर राय, अमिताभ राय, बिपुल पोद्दार आदी मौजूद रहें। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और अपने पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे ज्यादा वक्त तक इस पद पर रहने वाली दूसरी प्रधानमंत्री थीं। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 और 14 जनवरी 1980 से वर्ष 1984 में अपनी हत्या तक प्रधानमंत्री रहीं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •