फिल्म पद्मावती पर महानगर में उबाल जारी

कोलकाता।1-93 फिल्म पद्मावती का विरोध महानगर कोलकाता में भी जारी है। रविवार को बजरंगदल के कर्मी समर्थकों ने महानगर कोलकाता के कई सिनेमा हालों के सामने हल्ला बोल तरीके से विरोध प्रदर्शन कर उक्त फिल्म को रोकने की मांग के तहत नारेबाजी की। बजरंगदल द. कोलकाता के संयोजक अभिजीत मजूमदार व उ. कोलकाता के संयोजक सुशील कुमार सिंघम ने उक्त आन्दोलन का नेतृत्व किया। मामले पर सुरज कुमार सिंह व विवेक शर्मा ने बताया कि फिल्म में पद्मावती से संबंधित कुछ दृश्यों से भारतीय संस्कृति की भावनाएं और देश के हिन्दू समाज के मूल्य आहत हुए हैं। इसका हम विरोध कर रहें है। इन्होंने कहा कि इतिहास व संस्कृति के साथ किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। फिल्मकार हो या फिर कोई और किसी को इतिहास से छेड़छाड़ करने का हक नहीं है। इस दौरान विश्व हिंदु परिषद के कोलकाता संयोजक डॉ. सब्यसांची भी मौजूद थें। बजरंगदल व हिंदु संगठनों द्वारा गरीया से एक विरोध रैली निकाली गई व उक्त रैली महानगर के विभिन्न सिनेमाहालो के सामने रुकी व मामले पर विरोध प्रकट किया। फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में पद्मावती का किरदार अदा किया है, जबकि शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है। फिल्म को, विशेष रूप से राजस्थान समेत देश के अनेक हिस्सों में राजपूत समूहों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Spread the love
  • 230
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    230
    Shares
  •  
    230
    Shares
  • 230
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •