कोलकाता। गार्डेनरीच के वार्ड 134 में स्थानीय तृणमूल पार्षद शम्स इकबाल (अनिल) द्वारा महानगर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया।  जहां वार्ड के लोगों को बताया गया कि वह लोग थोड़ा जागरुक होकर किस तरह से डेंगू सहित मच्छर जनित रोगों से बच सकते हैं।  डॉ. रमेश रजक, डॉ. एम. के ,गुप्ता, जेपी चौधरी सहित एक मेडिकल टीम ने लोगों में जागरूकता अभियान चलाया।डॉ. रमेश रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को जानकारी दी गई कि कीटनाशक दवा का छिड़काव व  सफाई साथ ही लोगों को पानी की टंकी को ढंक कर रखने की सलाह दी गई। वही कहा गया कि शरीर को कपड़ा से ढककर रखें। पूरी बांह की कमीज पहने, खुली मिट्टी की बर्तनों को अच्छी तरह ढक कर रखे। जिन पानी टंकी का प्रयोग न होता हो उसे खाली कर दे, फूल की गमलों की नियमित सफाई करें तथा पानी बदलते रहे, खाली गमलों को उलट कर रखे, पक्षी की बर्तन को नियमित सफाई करे, टायरों एवं नारियल की खोल को खुले में न छोड़े, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •