बांकुड़ा/कोलकाता।sp1 जो लोग मुकुल राय पर उंगलिया उठा रहें हैं वह भाजपा में उनेक आने से डर गये हैं। रही बात बीजेपी ओबीसी मोर्चा की तो यह राज्य में अच्छा काम कर रही है। आने वाला समय ओबीसी का है । राज्य में इस समुदाय की बहुलता इतनी है कि आने वाले समय में ओबीसी के द्वारा सरकार बन सकती है। उक्त बात बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर में भाजपा के सचिव राहुल सिन्हा ने कही। वह राज्य भाजपा के ओबीसी मोर्चा के कार्यकारिणी सभा में बोल रहें थें। राहुल सिन्हा ने चुनावो में ओबीसी समुदाय की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की बात कही। राहुल सिन्हा ने कहा कि हम पार्टी का झंडा व कमल निशान को देखकर काम करते हैं और क्योकि इस पार्टी में काम करने वालों को उचित जगह मिलता है। वही राज्य भाजपा के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सपन पाल ने कहा कि मोर्चा के कर्मी समर्थक दिन रात एक कर राज्य के हर जिले में पार्टी के लिये काम कर रहें है। हमलोग संकल्प बद्ध हैं कि राज्य में भाजपा की सरकार का गठन कर प्रदेश की जनता को तमाम तकलीफों और भ्रष्ट्राचार के माहौल से मुक्ति दिलाएं। देश सहित राज्य में ओबीसी समुदाय की शक्ति दिन पर दिन बढ़ती जा रही है जिसके पीछे भारतीय जनता पार्टी का उल्लेखनीय हाथ है। क्यों कि केन्द्रीय सरकार इस वर्ग के विकास के लिये हर सम्भव प्रयास कर रही है। इस दौरान प्रदेश भाजपा के महासचिव व मोर्चा के पर्यवेक्षक प्रताप बनर्जी, प्रदेश भाजपा नेता राजू बनर्जी, प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अर्चना पाल, शंकर चौधरी, अचिन्तो हलदर, महा सचिव मिलन दत्ता सहित इंदिरा साहा, संजय गुप्ता व सुरेन्द्र राय आदी ने अपनी बात कही।

Spread the love
  • 29
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    29
    Shares
  •  
    29
    Shares
  • 29
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •