• 150 लोगों को लेकर गंगा नदी में समायी नाव 
  • लंच समेत चार नावों में आगजनी
  • पुलिस ने किया लाठी व आंसू गैस का इस्तेमाल
  • अपुष्ट खबरों में पांच की मौत 

     बी. साहा

वर्दवान/शांतिपुर। एक बार फिर पश्चिम बंगाल ’में  नाव डूबने की घटना घटी है। लेकिन घटना के कम से कम बारह घंटे के बाद पुलिस व व्यवस्था के कथित लापरवाही के आरोप के तहत लोग उग्र हों गये। इस दौरान उग्र भीड़ ने रविवार को नरसिंह फेरीघाट संलग्न इलाके में जमकर तोड़फोड़ व आगजनी की है। पुलिस व लोगों से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि उग्र लोगों ने जहां 2 लंच सह 6 नौकाओं में आगजनी की वहीं पुलिस पर जम के पथराव भी किया जिसमें शांतिपुर थाने के एक सब इंस्पेक्टर इलियास सह दो पुलिस कर्मी घायल हों गये हैं। यहीं नहीं भीड़ ने एएसपी को भी खदेड़ दिया । खबर के लिखे जाने तक जिले के डीएम सौमित्र मोहन व एसपी गौरव शर्मा के नेतृत्व में भीड़ को काबू किया गया। आरोप है कि भीड़ से निपटने के लिये पुलिस ने जम के लाठी चार्ज व आंसू गैस का इस्तेमाल किया। दर्जन भर लोग हिरासत में लिये गये हैं। प्राथमिक जानकारी ’में बताया जा रहा है कि घटना वर्दवान जिले के शांतिपुर थाना इलाके में तब घटी जब एक नाव कालना से शांतिपुर के नृसिंह घाट जा रही थी। नाव के गंगा नदी में डूबने से कई लोग लापता हो गए हैं।  चश्मदीदों के मुताबिक नाव की कुल सवारी क्षमता 60 से 70 लोगों की थी, लेकिन उसमें 150 लोग सवार थे। खबर के लिखे जाने तक अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि पांच लोगों की मौत नाव हादसे में हुई है। जबकि दर्जन भर लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग होने की वजह से नाव डूबी है।  लोगों ने बताया कि हादसे के बाद मदद भी 12 घंटे से ज्यादा देर में पहुंची और अब भी कई लोग लापता हैं। प्रशासन का कहना है कि सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे के बाद सही समय पर मदद न मिलने की वजह से फेरी घाट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नावों में आग भी लगा दी। मौके पर मौजूद लोग यह भी आरोप लगा रहे हैं कि हादसे के बाद प्रशासन के लोग मदद के लिए कई घंटों के बाद पहुंचे। उधर, प्रशासन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सर्च अभियान चलाया जा रहा है और नदी में डूबे लोगों को सकुशल निकाले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को नाव में सवार लोग भवा भवानी मंदिर परिसर में लगें मेले से लौट रहें थें। लापता लोगों में एक बच्चा भी बताया जा रहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •