चार अभियुक्तों को दस-दस व एक को सात वर्ष की जेल
सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय जाएगें आरोपी

कोलकाता। बैंकशॉल कोर्ट द्वारा आज रानाघाट नन दुष्कर्म कांड में छह अभियुक्तों को सजा का निर्देश दिया गया। कोर्ट ने मामले के मुख्य अभियुक्त नजरुल इस्लाम उर्फ नोजू को सश्रम उम्र कैद की सजा देने का निर्देश दिया। वहीं नगर दायरा कोर्ट ने कांड में लिप्त चार अभियुक्तों को दस-दस वर्ष की जेल की सजा व एक अभियुक्त गोपाल सरकार को अभियुक्तों को ठीकाना प्रदान करने के मामले में सात वर्ष की जेल की सजा सुनाई। मुख्य आरोपी नजरुल को पचास हजार रुपये का जुर्माना भी भरना होगा। इधर इस सजा के खिलाफ आरोपियों के वकील उच्च न्यायालय में अर्जी देगें। आरोपियों के वकील ने बताया कि मुख्य आरोपी नजरुल इस्लाम सहित खालेद उर रहमान, वहीदुल इस्लाम मिलन सरकार, सलीम शेख बांग्लादेशी हैं। मिलन सरकार का सम्बंध शिक्षित परिवार से है और उसकी बेटी बांग्लादेश में एमबीबीएस डाक्टर है। आरोपियों के वकील की माने तो पड़ोसी देश इस सजा को सकरात्मक तौर पर स्वीकार नहीं कर सकता है।ranaghat
ज्ञात रहे कि 71 साल की बुजुर्ग नन के साथ बलात्कार मामले में सिटी सेशन कोर्ट ने मंगलवार को एक बांग्लादेशी नागरिक को दोषी करार दिया। नजरुल इस्लाम उर्फ नोजू को बलात्कार के साथ ही डकैती और आपराधिक साजिश में चार अन्य लोगों के साथ दोषी करार दिया गया। साथ ही छठवें व्यक्ति को इन पांचों को शरण देने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। जज कुमकुम सिन्हा ने मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए घटना को उस राज्य के लिए धब्बा बताया जो सिस्टर निवेदिता और मदर टेरेसा की कर्मभूमि मानी जाती है। उन्होंने फैसला सुनाने से पहले कहा, ‘बुजुर्ग नन के साथ जो कुछ हुआ वह बंगाल के लिए धब्बे जैसा है। आप सभी की सजा का फैसला बुधवार को होगा इसलिए आज (मंगलवार) की रात आपको नींद नहीं आएगी। यह घटना 14 मार्च 2015 को हुई जब मामले के सभी आरोपी लूट के इरादे से एक कॉन्वेंट स्कूल गए। यहां उन्होंने गार्ड को गनपॉइंट पर लिया और स्कूल की पहली मंजिल में जाकर बहुमूल्य वस्तुएं पर डाका डाला। इस दौरान नन के विरोध करने पर नोजू आगबबूला हो गया और उसने 71 वर्षीय बुजुर्ग नन को एक कमरे में बंद कर बलात्कार किया। बलात्कार की भयावहता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कर उनकी सर्जरी की जा रही है। सभी आरोपियों को 26 मार्च से 17 जून के बीच गिरफ्तार किया गया जबकि मुख्य आरोपी नोजू को सियालदाह स्टेशन से गिरफ्तार किया जब वह लोकल ट्रेन से उतर रहा था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •