जयदीप यादव

कोलकाता। डेंगू और अज्ञात बुखार से मौत का सिलसिला जारी है। ऐसे में इस रोग व व्यवस्था की लापरवाही व उदासीनता के खिलाफ आज भाजपा समर्थक गार्डेनरीच, मचियाबुर्ज व संलग्न महेशतल्ला अंचल की सड़कों पर उतरे। भाजपा समर्थकों ने गार्डेनरीच के बांधाबड़तल्ला से विरोध जुलूस निकाला व इलाके में व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते रहें। जिसके कारण कई जगहों पर यातायात व्यवस्था भी ठप पड़ी। उक्त विरोध जुलूस का नेतृत्व पार्टी के कोलकाता पोर्ट उत्तर मंडल व महेशतल्ला मंडल 1 द्वारा किया गया । जिसमें कोलकाता महेशतल्ला मंडल अध्यक्ष तापस पाल महामंत्री भगवानजी झा ,प्रदीप शर्मा कोलकाता पोर्ट मंडल अध्य्क्ष चंन्द्र शेखर प्रसाद के अलावा सुरेनद्र राय , राकेश वर्मा जय गुहा संजय सिंह रूपेश वर्मा राहुल शुक्ला पंकज गुप्ता सम्भू साव आदी शामिल हुए। बता दें कि शनिवार को कोलकाता के पोर्ट अंचल में डेंगू के डंक ने राबिन पाल सहित दो और लोगों की जान ली है। डेंगू से दो लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा व गुस्साए लोगों ने गार्डेनरीच के पहाड़पुर रोड में लगभग दो घंटे तक पथावरोध कर अपना गुस्सा जाहिर किया। लोगों ने सड़क पर केएमसी की कूड़ा ढोने वाली एक वाहन में आग जलाकर गुस्सा व्यक्त किया और पलिस ने लाठी भांजकर स्थिती काबू में किया था।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया था की गार्डेनरीच, मटियाबुर्ज संलग्न तमाम इलाकों में डेंगू के डंक से लोग पीड़ित हैं लेकिन व्यवस्था इस बीमारी के खिलाफ कोई व्यवस्था नहीं लिया और जिसके कारण उक्त रोग यहां महामारी के तौर पर देखा जा रहा है। घटना के बाद केएमसी के द्वारा इलाके में तब मच्छर रोधी धुएं का प्रयोग किया गया जब लोग सड़क पर उतरे और हंगामा किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पास के ही एक ना.वार्ड में भी उक्त रोग से काफी लोग पीड़ित हैं।

Spread the love
  • 26
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    26
    Shares
  •  
    26
    Shares
  • 26
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •