लोगों ने उठाया पुलिस व्यवस्था पर सवाल 

कोलकाता। राज्य में जहरीली शराब के कारण लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक बार फिर जिले में लगभग सात माह के बाद जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर और जयनगर की है। जहां जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जयदेव गायन (38), जदुनाथ सरदार (57) और जयदेव मुखोपाध्याय (47) के रूप में हुई है। जयदेव गायन और जदुनाथ जयनगर के कांठापुकुरिया गांव के रहने वाले थे, जबकि जयदेव मुखोपाध्याय बारुईपुर के कांठगड़ा इलाके का रहने वाला था। घटना की सूचना पाकर पुलिस इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। वहीं नाराज लोगों ने घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए विरोध जताया। उक्त घटना के बाद इलाके में तनातनी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस जिले में जहरीली शराब से लगातार लोगों की मौत हो रही है लिकन पुलिस इस कदर बेकार हो चुकी है कि वह अवैध शराब के अड्डो पर रोक नहीं लगा पा रही है। स्थानीय लोगों की माने तो पुलिस के कुछ असाधु कर्मी व अधिकारियों की मिली भगत से ही जिले में अवैध शराब का धंधा फल फुल रहा है ।  21 मार्च  को इसी वर्ष दक्षिण 24 परगना जिले में ही जहरीली शराब पीने से तीन दिनों में नौ लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि वर्ष 2011 में  जिले के मोगराहाट में जहरीली शराब पीने से 143 लोगों की मौत की घटना को जिले के लोग अभी भी नहीं भला सके हैं। लोगों का साफ आरोप है कि उक्त जिला अवैध शराब का जैसे हब बन गया है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •