रेल लाइन पर दरार के बाद अलर्ट हुई व्यवस्था

मालदा/कोलकाता। गैंगमैन की तत्परता से राज्य में एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। राज्य के मालदा में आज रेल लाइन निरीक्षण दल ने पटरी में दरार नजर आने पर तत्काल संबंधित अधिकारी को सूचना दी और उस तरफ आ रही हाटबाजार एक्सप्रेस ट्रेन को तत्काल रुकवा दिया और इस प्रकार एक बड़ा रेल हादसा टल गया। लाइन निरीक्षण दल को सुबह पौने छह बजे सम्सी रेलवे स्टेशन के रेल गेट के पास एक गैंगमैन को दरार नजर आयी और उसने तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। सम्सी स्टेशन के प्रबंधक बिमलेंदु राय ने बताया कि अधिकारियों ने तत्काल हाटे -बजारे एक्सप्रेस को रुकवा दी और यह गाड़ी करीब तीन घंटे तक रुकी रही। उन्होंने बताया कि छह इंच की इस दरार को दुरुस्त करने के बाद नौ बजे इस रेल मार्ग पर ट्रेन यातायात बहाल हो पाया.खबर के लिखे जाने तक ट्रेन सेवाएं समान्य हो चुकी थी। बहरहाल यह पता नहीं चल सका है कि उक्त घटना के पीछे किसी का हाथ है या फिऱ यह दरार किन्ही कारणों से यूं ही पड़ गई थी।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •