पीड़िता के लिये ‘कृष्ण’ बना किसान

जगदीश यादव

कोलकाता। जिस तरह से कौरवों से द्रौपदी की लाज मुरलीधर श्री कृष्ण ने बचाई थी। ठीक इसी तरह से बंगाल की एक मासूम बेटी की लाज हरियाणा के हिसार जिले के एक किसान श्याम लाल ने बचा ली। लोगों का कहना है कि किशान श्यामजी ने सच में अपने नाम को सार्थक किया है। जी हां, पश्चिम बंगाल की 15 साल की उक्त लड़की पांचाली (बदला नाम ) का अपहरण कर उसे हरियाणा लाया गया था। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने फोन पर बताया कि जिले के उकलाना में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर रखा गया था। पुलिस की माने तो पीड़िता लड़की पं. बंगाल की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को जब अपनी आपबीती सुनाई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।  उकलाना के सुरेवाला की नई अनाज मंडी के पीछे किसान श्याम लाल के खेत में बनी ढाणी यानी झोपड़ी में भगते हुए एक 15 साल की पांचाली सुबह नंगे पांव अपनी जान बचाते हुए आई । बंगाल की रहने वाली पांचाली ने जब अपने साथ हुई आपबीती सुनाई तो हर कोई सन्न रह गया। पीड़िता ने किसान श्यामजी को बताया कि उसे बंगाल से अगवा कर हरियाणा लाया गया है। यहां उसे कुछ लोगों ने देह के धंधे के लिये बेच दिया। पांचली का कहना है कि वह इस धंधे में नहीं आना चाहती है।

पांचाली की माने तो वह बंगाल के बीरभूम के रामपुर की रहने वाली है। उसका परिवार गरीबी में है और  मां बीमार रहती है। एक सप्ताह पहले इलाके के ही  दो लोगों ने घुमाने-फिराने और काम दिलाने की बात कह कर उसे हरियाणा ले आए। इससे पहले की पांचाली कुछ कर पाती उसे बेच दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसे छह दिन तक बाथरूम में बंधक बनाकर यातनाएं दी गई औऱ कथित तौर शादी करवाने की बात के लिये दबाव डाला जा रहा था। इंकार करने पर बेरहमी से पिटाई की गई।पुलिस ने बताया कि पीड़िता लड़की जब किसान श्यामजी की झोपड़ी में भागकर आयी तो श्यामजी ने अपने परिजनों के साथ लड़की का पीछा कर रहें एक महिला और चार पुरुषो को दबोच लिया और फिर जमकर धोया। पुलिस के अनुसार उक्त लोग हरियाणा में लड़कियों का सौदा करते हैं।  पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •