आला अधिकारियों को लेकर उतरी पानी में
प्रभावितों से बातचीत कर उनका हाल जाना

माल्दा। राज्य के माल्दा जिले में बाढ़ में तीन लोगों के डूब जाने की आशंका है जबकि बाढ़ प्रभावित उत्तर बंगाल के सात जिलों में स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाढ़ प्रभावित इलाके में दौरे के लिए यंहा पहुंचने के बाद आज व्यापक गतिविधियां जरूर दिखाई दे रही है। वह खुद बाढ़ के पानी में उत गयी और स्थिती को अपने आंखों से देखा और बाढ प्रभावितों से बातचीत कर उनका हाल जाना। आज सीएम ममता बनर्जी ने बुनियादपुर में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ राज्य के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। ममता बनर्जी ने अधिकारियों को राहत कार्य जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।मिली जानकारी के अनुसार रात में बरहमपुर रहने के बाद ममता बनर्जी सोमवार को सड़क मार्ग से बाढ़ प्रभावित मालदा जिले का मुआयना की। वे मंगलवार को मुख्यमंत्री दक्षिण दिनाजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करेंगी। इसके बाद वे हजारदुआरी एक्सप्रेस से कोलकाता लौटेंगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल में बाढ़ से लोग बेहाल हैं।mamata fllod uttar dinejpur
वहीं रेलवे ने एक सप्ताह से अधिक समय से माल्दा के आगे सभी ट्रेनों का जाना बंद कर दिया है क्योंकि बड़े इलाके में रेल पटरियों के ऊपर पानी बह रहा है तथा कई पुल-पुलिया बाढ़ के पानी में बह गए।इन सब बातों के कारण अभी तक रेलवे की ओर से यातायात बहाली के बारे में कुछ भी नहीं बताया जा सका है। हालांकि रेलवे ने उन इलाकों में यातायात बहाली का काम शुरू कर दिया है जहां बारिश बंद हो चुकी है और पानी का स्तर घटा है। महानंदा, गंगा और फुल्हर नदियों में उफान के कारण माल्दा तथा दो अन्य जिलों उत्तरी तथा दक्षिणी दिनाजपुर में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •