राज्य भर में ओबीसी के लिये होगा आन्दोंलन

राज्य बीजेपी ओबीसी मोर्चा के दो दिवसिय कार्यकारिणी सभा का समापन

कोलकाता।bjp obc f2 चाहे जो भी हो लेकिन ओबीसी सम्प्रदाय को अब छला नहीं जा सकता है। भाजपा इस समुदाय के लोगों के हर स्तर पर विकास के लिये अग्रसर है और हमलोग इस राज्य में भी ओबीसी का झंडा गाड़ के रहेगें। उक्त बात आज पश्चिम बंगाल भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष स्वपन पाल ने कही। वह उत्तर चौबीस परगना जिला के कचरापाड़ा में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के दो दिवसिय कार्यकारिणी सभा में बोल रहें थें। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अबतक की आई गई सरकारों ने ओबीसी के साथ न्याय नहीं किया है। इन्हें हासिएं पर ही रखा गया है। मोर्चा 30 अगस्त से राज्य भर में ओबीसी के लिये 27 प्रतिशत आरक्षण के लिये पथावरोध से लेकर अन्य स्तर पर आन्दोंलन को अंजाम देगी। bjp obc f3साथ ही लोकसभा के चुनाव में ओबसी मोर्चा की भूमिका बड़े और सकरात्मक स्तर पर होगी। मोर्चा लगातार अपने मांगों के तहत आन्दोंलन करते रहेगी। पंचायत चुनाव में तो मोर्चा की विशेष तौर भागीदारी होगी। वहीं भाजपा के केन्द्रीय कमेटी के सचिव राहुल सिन्हा, भाजपा राज्य कमेटी के उपाध्यक्ष राज कमल पाठक, मोर्चा के राज्य कमेटी के पर्यवेक्षक प्रताप बनर्जी आदी वरीय भाजपा नेताओं ने ओबीसी वर्ग के साथ राज्य में नाइंसाफी और शोषण सहित भारतीय संवधान द्वारा प्रदत्त अधिकार आदी विषय पर अपनी बात कही।  उक्त सम्मेलन में मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष अर्चना पाल, शंकर चौधरी आदी ने अपनी बात कहीं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •