हुगली । श्रीरामपुर की इंडिया जूट मिल में फिर से तालाबंदी कर दी गयी। शुक्रवार कों ने सुबह देखा कि मिल के गेट पर कार्य स्थगन का नोटिस लगा है। ऐसे में लगभग साढ़े चार हज़ार मजदूर इस तालाबंदी के कारण बेरोजगार हों गये। मिली जानकारी के अनुसार मिल के 13 श्रमिकों को गुरुवार की शाम से पहले काम पर नहीं आने के लिये मिल द्वारा कहा गया था। आरोप है कि इन श्रमिकों के क्रियाकलाप से कार्य संस्कृति प्रभावित हुई है । उक्त निर्देश का श्रमिकों द्वारा विरोध किया और श्रमिकों ने काम रोक दिया। बाद में मामले को सुलझाने के लिये मिल प्रबंधन व युनियनों द्वारा बैठक की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मिल के प्रबंधन सूत्रों का कार्यस्थगन के बारे में कहना है कि कच्चे जूट का अभाव तथा मजदूरों का गलत आचरण के कारण उक्त कदम उठाया गया है।इधर मिल में बार-बार तालाबंदी होने से मजदूर काफी हताश हैं। श्रमिकों का आरोप है कि प्रबंधन मिल बंद कर श्रमिकों के साथ हमेशा आंखमिचोली का खेल खेलती रही है। इससे पहले भी मिल प्रबंधन ने बाजार में कच्चे माल की आपूर्ति का कम होना, श्रमिकों में अनुशासनहीनता, मिल में असामाजिक तत्वों के संगठित होने व मिल में मांग से कम उत्पादन होने का आरोप लगते हुए मिल को बंद कर दिया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •