भाजपाईयों ने किया बण्डेल पुलिस फाड़ी का घेराव

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये 48 घंटे का समय मांगा

हुगली।bandeal bjp1  जिले के चुंचुड़ा थाना के बण्डेल स्थित काजीपाडा़ के अश्वथतल्ला में एक अधेड़ व्याक्ति द्वारा एक सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में एक बार फिर भाजपा समर्थकों व कर्मियों का गुस्सा फुटा। गुरुवार को उन्होंने कई जगहों पर पथावरोध किया व  बण्डेल पुलिस फाड़ी का घेराव कर विरोध प्रदर्श न किया व बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले शेख साहेब की गिरफ्तार की मांग की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपाई बण्डेल पुलिस फाड़ी में हल्ला बोल तरीके से प्रवेश कर गये और गेट पर बैठकर नारे बाजी की।oooo मामले पर बात करते हुए प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व वरीय वकील स्वपन पाल व जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सुबीर नाग व चुंचुड़ा-मोगरा जीपी 11 के अध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में बताया कि स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये 48 घंटे का समय मांगा है। अगर पुलिस कार्रवाई को अंजाम नहीं देती है तो फिर जिले भर में हम हल्ला बोल आन्दोंलन करेगें। प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव रामक्रीत यादव ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉऱ्ड्स ब्यूरो से मिले आंकड़े बताते है कि पं. बंगाल ने घरेलू हिंसा के मामले में देश के अन्य राज्यों को पछाड़ दिया है वहीं यहां महिलाओं से जूड़ी घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। लेकिन राज्य सरकार तो कान में तेल डालकर सो रही है। ज्ञात रहे कि 36 घंटे पूर्व चुंचुड़ा थाना के बण्डेल स्थित काजीपाडा़ के अश्वथतल्ला में एक अधेड़ व्याक्ति द्वारा एक सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले के बाद लोगों का गुस्सा उफन पड़ा था और आरोपी के घर में तोड़फोड़ की गई थी।

Spread the love
  • 17
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    17
    Shares
  •  
    17
    Shares
  • 17
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •