हावड़ा। लापरवाही के कारण एक हादसे में एक रेल अधिकारी की मौत हो गई है। हावड़ा और लिलुआ रेल स्टेशन के बीच रेल कार्यशाला के निकट आज सुबह एक दुर्घटना में रेल अधिकारी आदेश सिंह यादव की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि लोहे के चक्के से लदी खुली मालगाड़ी में आदेश सिंह यादव सवार थें।सुबह रेलवे स्टेशन हावड़ा और लिलुआ के बीच चालक ने ट्रेन रोकने के लिए ब्रेक लगाया तभी लोहे के चक्के से उसे धक्का लगा और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।सहकर्मियों ने यादव बचाने की कोशिश की पर असफल रहे। हलांकि आदेश को अस्पताल लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया। घटना के बाद जीआरपी ने अस्वाभाविक मौत का एक मामला दर्ज किया है।
प्राथमिक जांच में उक्त घटना को एक हादसा माना जा रहा है। लेकिन यह भी माना जा रहा है कि दहादसा लापरवाही के कारण ही हुआ। कारण मालगाड़ी के चक्के को लाक नहीं किया गया था जिसके कतारण चक्का खुल गया। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है। रेल अधिकारी की मौत से रेल के क्रमियों में शोक व्याप्त है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •