सीएम ममता के निर्देश पर विशेष व्यवस्था

कोलकाता। अपने प्रशंसकों के बीच ‘चाचा’ के नाम से जाने जाने वाले 93 वर्षीय कांग्रेस के पूर्व विधायक ज्ञान सिंह सोहन पाल गंभीर तौर पर अस्वस्थ्य हैं। उन्हें कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर इलाज के लिये भर्ति किया गया है। उनकी स्थिती अत्यंत नाजूक बताई जा रही है। इससे पहले उनका इलाज खड़गपुर में ही चल रहा था। बताया गया है कि उनके पोते हरमित ने स्थानीय पार्षद सरकार से सम्पर्क किया तो सरकार ने तुरंत मामले की जानकारी कोलकाता में दी जिसके कारण खुद सीएम ममता बनर्जी ने इस बुर्जग नेता के इलाज के लिये एसएसकेएम अस्पताल को निर्देश दिया। ज्ञान सिंह सोहन पाल उम्र जनित कारणों से पीड़ित हैं। उन्हें श्वांस, हार्ट की समस्या, लो प्रेशर की शिकायत है। मेडिकल बोर्ड तैयार किया गया है और उनके उलाज पर गंभीरता से ध्यान रखा जा रहा है। हलांकि डाक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिती काफी नाजूक है।
बाता दें कि सोहन पाल पहली बार 1962 में चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें पराजय का स्वाद चखना पड़ा था। अब 52 सालों के बाद और दस बार जीत हासिल करने के बाद पाल अभी भी एक और चुनावी जीत हासिल करने के लिए लालायित हैं। वह आईआईटी शहर खड़गपुर से प्रत्याशी थें जहां से उन्होंने लगातार कई बार जीत हासिल की थी। वह पहली बार विधानसभा के लिए 1969 में विजय हुये थे। सिद्धार्थ शंकर रे कैबिनेट में पूर्व परिवहन मंत्री रहें।  पाल उन गिने-चुने कांग्रेसियों में शामिल हैं जिन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ मंच साझा किया है।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •