कोलकाता पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दबोचा

बच्ची के शरीर में सात सुई गोदने का आरोपी

कोलकाता। पुरूलिया की रहने वाली 3 साल की बच्ची के शरीर में सुई गोदने के मामले में कोलकाता पुलिस ने मुख्य आरोपी सनातन मंडल को उत्तर प्रदेश के पापड़ी से गिरफ्तार किया है। वह वहां साधु के वेश में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों को सपने में भी यकीन नहीं था कि यहां साधु के वेश में रह रहा सनातन मंडल रियल लाइफ का शैतान है।  मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही पीड़ित बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची की मां को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सनातन का पीड़ित बच्ची की मां के साथ अवैध संबंध था और बच्ची को रास्ते से हटाने के लिए ही उसने उसके शरीर में सुई गोदकर हत्या करने की साजिश रची थी।आरोपी पर बलात्कार, हत्या, हत्रूा के प्रयास व पॉक्सो समेत कई धाराओं में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया देहात थाने में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त सनातन गोस्वामी सोनभद्र में नकली साधू बनकर छिपा हुआ था। घटना के संबंध में पश्चिम बंगाल पुलिस ने की ओर से सोनभद्र पुलिस को जानकारी दी गयी। बंगाल पुलिस को शक था कि अभियुक्त सोनभद्र के पिपरी थानाक्षेत्र में कहीं छिपकर रह रहा है।उत्तर प्रदेश पुलिस ने फोन पर बताया कि पुरुलिया पुलिस से मिली जानकारी के बाद एसपी के निेर्देश पर पिपरी थाने की पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। एसओ पपरी ने अपने हमराहियों के साथ आखिरकार साधू का वेश बदलकर छिपकर रह रहे सनातन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना पुरुलिया देहात पश्चिम बंगाल में एक तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की और उसके बाद से फरार चल रहा था।

 

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •