कोलकाता। बिते दिनों राज्य के बशीरहाट इलाके में एक शख्स के आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हिंसा भड़क गई थी। अब कोलकाता में रह रहे एक कश्मीरी मुस्लिम शख्स को इसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस कश्मीरी युवक ने अपनी फेसबुक पोस्ट में देश विरोधी बातें लिखी थीं।
30 साल से कम उम्र का अरशद कोलकाता के अनवर शाह रोड इलाके में एक गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जब उसकी राष्ट्र-विरोधी फेसबुक पोस्ट के बारे में शिकायत की तो युवक को हिरासत में लेकर लेक पुलिस स्टेशन ले जाया गया। लेक पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अरशद पिछले 12 सालों से अपने गार्मेंट बिजनेस के सिलसिले में यहां आता रहता है। वह हमेशा एक ही गेस्ट हाउस में रुकता था और स्थानीय लोग भी उसे पहंचानने लगे थे। इन्हीं लोगों ने उसकी फेसबुक पोस्ट के बारे में पुलिस को जानकारी दी।”
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •