कोलकाता। नीतीश कुमार का बीजेपी के साथ जुड़ना जेडीयू को भारी पड़ सकता है। पार्टी में मुसलमान नेता इससे खुश नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में जेडीयू के उपाध्यक्ष मोहम्मद राफे महमूद सिद्दीकी ने यह चेतावनी दी है। राफे का कहना है कि अगर नीतीश के फैसले को पार्टी ने अनुमति दी तो मुसलमान नेता पार्टी छोड़ देंगे। पार्टी को बहुत नुकसान होने वाला है। आपको ये देखने को मिलेगा.
जेडीयू नेता ने कहा, ‘हम इंतजार कर रहे हैं कि हमारी पार्टी क्या फैसला लेती है।  पार्टी केवल नीतीश जी की अकेले की नहीं है। ये एक इकाई है जिसमे बहुत सारे सांसद और विधायक हैं। हम सब मिलकर निर्णय लेंगे। मुसलमान लीडर पार्टी छोड़ देंगे. ये आपको देखने को मिलेगा।’
राफे ने आगे कहा, ‘पश्चिम बंगाल इकाई इंतजार कर रही है। बहुत बड़ी संख्या में मुसलमान और सेकुलर लोग पार्टी छोड़ेंगे. नीतीश जी की रणनीति के साथ नहीं रहेंगे।  शरद यादव कभी नहीं चाहेंगे हम बीजेपी के साथ जाएं। अली अनवर का बयान आ ही चुका है।’
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •