जलपाईगुड़ी। एक बार फिर अज्ञात बुखार ने दस्तक दी है। जिले में अज्ञात बुखार से दो लोगों की मौत हो चुकी है। घटना इसी महीने की है। इधर अज्ञात बुखार को लेकर जलपाईगुड़ी जिला स्वास्थ्य विभाग भी काफी चिंतित है।मयनागुड़ी ब्लाक के पानबाड़ी निवासी मनोज राय (08) पिछले दो दिनों से ज्वर से पीड़ित था। बीते रविवार शाम को मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल मं इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।मनोज के पिता गजेन राय ने कहा कि स्थानीय डाक्टरों से काफी दवा खिलाने के बाद भी बुखार कम नहीं होते देखकर बीते रविवार शाम को मनोज को मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। ज्ञातव्य है कि पिछले सप्ताह भी अज्ञात बुखार से मयनागुड़ी के जलपेश मोड़ की निवासी सुमित्रा राय की मौत हो गई थी। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर जगन्नथ सरकार ने कहा कि अज्ञात बुखार से एक बच्चे की मौत हुई है। पहले भी एक महिला की मौत हुई थी। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •