दबोचे गये लोगों के पास मिले हथियार

घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप

कोलकाता। mamathaराज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में छेद से पहले ही पुलिस ने दो माओवादियों को हथियार सहित दबोच लिया।  कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के पास से एक महिला समेत दो लोगों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। इनके नाम सुंदरी सिंह सरदार और सुजात सिंगूरा है। दोनों के माओवादी होने का दावा किया जा रहा है। इनके पास से हथियार भी बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है कि दोनों पुरुलिया में सक्रिय माओवादी समूह के सदस्य हैं। आत्मसमर्पण करने के लिए ही मुख्यमंत्री के घर जाने की फिराक में थे। पुलिस सूत्रों से इस बारे में बताया गया है कि सोमवार की सुबह हरिश चटर्जी स्ट्रीट में मुख्यमंत्री आवास के पास सुंदरी और सुजात संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। वहां ड्यूटी पर तैनात जवानों ने जब इनसे पूछताछ की तो इनकी बातों से संदेह होने लगा। इन्हें तुरंत हिरासत में लेकर कालीघाट थाना ले जाया गया। वहां सघन तलाशी के बाद इनके पास से बंदूक बरामद हुई। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने यह स्वीकार किया है कि वे माओवादी हैं और सीएम के पास आत्मसमर्पण करने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अगर इन्हें समर्पण ही करना था तो पुलिस के पास न आकर सीधे सीएम के घर क्यों आए थे?⁠⁠⁠⁠
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •