मालदा। अपनी पत्‍‌नी की मौत का बदला लेने के लिए पति व उसके बेटे ने मिलकर झोला छाप डाक्टर की हत्या कर दी। इस घटना को केंद्र करके मालदा जिले के कालियाचक थाना के मोसिनपुर इलाके में काफी उत्तेजना का माहौल देखा गया। उत्तेजित गांव के लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। घटना के बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक का नाम उबाइदुल्ला शेख (28) बताया गया है, जो उसी इलाके का रहने वाला था। वे पेशे से झोला छाप डाक्टर था। घर से कुछ ही दूरी पर उसका चेम्बर था। जहां पर वह रोगियों को देखा करता था। मृतक की बड़ी बहन साबिना बीबी ने कहा कि गत मई महीने में उसी इलाके के नेजामुद्दिन शेख की पत्‍‌नी ताजमिरा बीबी अतिरिक्त रक्तचाप के कारण बीमार हो पड़ी। इसके बाद नेजामुद्दिन अपनी पत्‍‌नी को उस चिकित्सक के पास ले गया। लेकिन महिला की हालत काफी गंभीर होने के कारण उसे मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इस कारण से उसने महिला की प्राथमिक चिकित्सा भी नहीं की। ताजमिरा बीबी को मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद पत्‍‌नी की मौत का दोष निजामुद्दिन ने उस झोला थापा डाक्टर पर मढ़ दिया। इसके बाद निजामुद्दिन उस डाक्टर के घर आकर चिल्लाने लगा। लेकिन उस समय मामला वही रुक गया। उसके बाद घटना को बीते डेढ़ महीने हो गए।
गांव के निवासी एकतानुर ने कहा कि हर रोज की तरह वह चिकित्सक अपने चेम्बर में बैठा हुआ था। उसी समय नेजामुद्दिन व उसका बेटा इलाज के नाम पर चेम्बर में प्रवेश किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से उस चिकित्सक की हत्या कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पर दौड़ पड़े। लेकिन दोनों वहां से भाग खड़े हुए। जब घटना की जानकारी लोगों को मिली, तो लोगों ने आरोपी के घर तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी।इधर घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर परिस्थिति को नियंत्रण में लिया। इलाके के एक और निवासी जियाउल हक ने कहा कि पिछले कई सालों में मोसिनपुर इलाके में इस प्रकार की घटना नहीं घटी है। हमलोग चाहते है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •