गद गद हुए सिविल सर्विस के होनहार

जगदीश यादव

नई दिल्ली। 10-Life-Lessons-Everyone-Can-Learn-From-Lord-Krishna-19देश की राजधानी दिल्ली के साथ भगवान श्री कृष्ण का अकाट्य सम्बंध रहा है। दिल्ली को महाकाव्य महाभारत में प्राचीन इन्द्रप्रस्थ के नाम से जाना जाता रहा है जिसकी धरती पर भगवान श्री कृष्ण ने महा प्रबंधन और संतुलन की जो कहानी अपने कर्मयोग से दुनियां के सामने पेश की वह जग जाहिर है। ऐसे में राजधानी में भगवान श्री कृष्ण यानी सांवरें के उन वंशजों का सम्मान किया गया जो सिविल सर्विस में चयनित हुए। उक्त कार्य क्रम का आयोजन भारतीय यादव महासभा (दिल्ली प्रदेश ) द्वारा किया गया । कार्यक्रम के दौरान बिहार भाजपा के अध्यक्ष व सांसद नित्या नंद राय ने कहा कि यादवों युग युगों से अपनी ताकत व सामर्थ के द्वारा देश व समाज की सेवा की। वहीं सांसद लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा सच तो यह है कि आज भी जाति यथार्त बनी हुई है। वहीं सिवान के सांसद ओम प्रकाश यादव ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए प्रतिभाओंकी हर सम्भावित मदद की बात कही। इस दौरान सिविल सर्विस में चयनित सुश्री पंकज यादव, कुंवर कल्पेश, सुशील यादव, अदित्य यादव, जितेन्द्र यादव, भूपेश यादव, ऋषि यादव, कुमार अंकित सहित अन्य का सम्मान किया गया। भारतीय यादव महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान यादव ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि देश के हर एक क्षेत्र में यादव समाज ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है । हम चाहते हैं कि हमारे युवा विशेषकर युवतियां आगे आये और देश ही नहीं दुनियां में भी अपने कार्यों से विकास व सेवा कार्यों को अंजाम दें। इस दौरान महासभा के दिल्ली प्रदेश युवा अध्यक्ष दीपक यादव, महिला अध्यक्ष भानु श्री यादव सहित अन्य ने अपनी बातों को पेश किया। वहीं जस्टिस एन. एस राव ,वरीय आइएएस राजीव यादव,चौधरी सुरेश यादव,आशा यादव, रामलाल यादव, रामक्रीत यादव आदी मौजूद रहें।

Spread the love
  • 9
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    9
    Shares
  •  
    9
    Shares
  • 9
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •