राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डा. प्रदीप दुबे, जयप्रकाश पाण्डेय व जगदीश यादव को जगह

कोलकाता। अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी हिंदी परिषद किसी परिचय का मोहताज नही है और इससे देश भर से लोग जुड़ रहें हैं। गुरुवार को संस्था के मुख्यालय में कार्यकारिणी कमेटि के विस्तारीकरण के तहत चेयरमैन हृदय नारायण मिश्र की अध्यक्षता में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के चेहरों को जगह दी गई। हृदय नारायण मिश्र ने कहा कि दुनिया भर में भोजपुरिया समाज के लोगोंने अपना झंडा गाड़ रखा है और भोजपुरिया संस्कृति की अपनी एक अलग ही नहीं बरन खास पहंचान है। उन्होंने मीडिया कर्मियोंको जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटि में संरक्षक के तौर पर डा. प्रदीप दुबे, मुख्य सलाहकार जयप्रकाश पाण्डेय व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जगदीश यादव को सर्व सम्मति से चुना गया। पीडीएचआरआई के अध्यक्ष डा. प्रदीप दुबे ने कहा कि भोजपुरिया समाज हिंद की शान है। लेकिन नई पौध को आगे लाने की जरुरत है। उक्त अवसर पर जगनारायण पाण्डेय, ब्रिज उपाध्याय, मनोज शुक्ला, अजय प्रसाद, मोहन माइती, मुनिलाल तिवारी, विनय दुबे, जै प्रकाश सिंह, उमेश साव आदी ने अपने विचार व्यक्त किये।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •