शीशे तोड़कर निकाले गए घायल यात्री 

इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं।

कोलकाता। बोकारो (झारखंड)।कोलकाता से बोकारो आ रही एक यात्री बस का गुरुवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आईं। बस पूरी तरह से गड्‌ढ़े में पलट गया, जिस कारण कई यात्री चोटिल हो गए। हादसे में बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है। यात्रियों ने बताया कि जयराम नामक बस सुबह में हाईस्पीड चल रही थी। इसी बीच बोकारो के चंदनकियारी स्थित मेन रोड पर बस के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया, जिस कारण हादसा हुआ। बस यात्रियों से भरी हुई थी। एक्सीडेंट की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।हादसे के बाद सभी यात्री बेहद डरे-सहमे थे। घायल यात्रियों को स्थानीय लोग और पुलिस कर्मियों ने मिलकर निकट के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •