मेदिनीपुर।  राज्य में सड़क हादसों में लगों की मौत का सिलसिला जारी है। विवाह समारोह से लौट रहें 8 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस व लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलपहाडी इलाके में बारातियों को लेकर लौट रही पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है। दुर्घटना गुरुवार की सुबह साढे 7 बजे तामाजूड़ी -चाकडोवा सडक पर सालातला के पास हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बारात बुधवार की रात पुरुलिया जिले के बान्दोवान से गई थी। सभी बाराती गुरुवार की सुबह एक पिकअप वैन से बेलपहाड़ी के दुलकी गांव लौट रहें थे। कभी सालातला के पास एक बोलेरो गाड़ी को ओवरटेक करते समय दो गाडियों में आघोषित शुरु हो गई। दोनों वाहनों के चालकों ने गाड़ी की स्पीड बढा दी। बोलेरो के चालक ने अपनी गाड़ी को दाहिने की ओर किया। इसी समय बारात सवार गाड़ी के चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे पिकअप वैन पलट गई। घटनास्थल पर ही चालक सहित 6 बारातियों की मौत हो गई। घायलों को झाड़ग्राम अस्पताल ले जाया गया। वहां जाते-जाते दो और बारातियों की मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत नाज़ुक है। मृतकों की संखया और बढ सकती है। बहरहाल घटना के बाद कुछ लोगों का आरोप है हादसा खराब रास्तों के कारण ही हुआ।

 

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •