भाजपा के धिक्कार रैली में दागे राज्य सरकार पर जुबानी गोले दागे

कोलकाता। bjp 8.7.17 dilip.jpg3पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में तनाव का माहौल अभी भी कायम है। इस बीच शनिवार को एक बार फिर भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल में शामिल  भाजपा सांसदों मीनाक्षी लेखी, ओम माथुर और सत्यपाल सिंह को दंगा प्रभावित बशीरहाट में प्रवेश करने से पहले कोलकाता के एयरपोर्ट इलाके में हिरासत में ले लिया गया। bjp muslim.jpg1वहीं महानगर के व्यस्तम इलाकों में अन्यतम धर्मतल्ला में शनिवार को भाजपा की धिक्कार रैली में गेरुआ समर्थक जमें रहें। इस दौरान अपने वक्तव्य में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर जुबानी गोले दागते हुए राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, पं. बंगाल को हमलोग आईएसआईएस या तालीबान का गढ़ नहीं बनने देंगें। उन्होंने बिना नाम लिये कहा कि वह लोग चाहते है कि पश्चिम बंगाल पश्चिम बांग्लादेश में तब्दील हो जाये। यहां वह लोग चाहते है कि  तालीबान अलकायदा, सीमी, जमात का राज हो। लेकिन याद रखें यह नहीं होंने देंगे। यही कारण है कि हमलोग बसीरहाट की घटना को साबके सामने लाना चाहते है। बीजेपी ने दिल्ली से इस घटना के तथ्यों को दुनिया के सामने परोसा है। दुनिया देके की बंगाल सुरक्षित नहीं है। यहां बांगाल की मां, बहनें व और उनकी सम्पति सुरक्षित नहीं है।

दिलीप घोष ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि कुछ दिनों पहले जिहादियों ने धुलागढ़ में 200 घरों को जला दिया था। वहां आज भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वह प्रभावित लोगों के पास सिर छुपाने के लिये छत तक नहीं है। जहां लाखों का नुकसान हुआ वहां राज्य द्वारा केवल 35हजार रुपये दिये गये थें। यहीं कारण था कि वहां के लोगों ने एक मंत्री को खदेड़ दिया था।bjp 8.7.17 dilip.jpg4 दिलीप घोष सिर्फ यहीं तक नहीं थमें। उन्होंने कहा कि मै बंगाल के उन बुद्धिजीवियों को एक बार सामने देखना चाहते हूं जो एक खास वर्ग के लोगों के लिये ही आसूं बहाते हैं। बसीरहाट में कार्तिक दास की मौत पर उनके आंसू क्या सूख गये हैं।इस दौरान शमिक भट्टाचार्य, लाकेट चटर्जी, राजू मुखर्जी, बिश्वप्रिय मजूमदार, रामक्रीत यादव शेखर साहा, शंकर दास मौजूद रहें। प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सचिव रामक्रीत यादव ने मीडिय कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि राज्य सरकार भेदभाव व तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •