बिजनौर। एक बस दुर्घटना में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है और चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार सुबह रोडवेज बस ने एनएच-74 पर एक कार को टक्कर मार दी जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि बस किस वजह से कार से टकराई यह अभी तक साफ नहीं हो सका है।
मौके पर राहत टीमें पहुंच चुकी हैं और घायलों को हर तरह की मदद दी जा री है। बिजनौर के एसडीएम सतेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।इनोवा सवार सभी लोग हरिद्वार से लखीमपुर वापस जा रहे थे। धामपुर में ग्राम सुहागपुर के पास हादसा हुआ ।अफजलगढ़ से देल्ही जा रही रोडवेज की ओवरटेक करने के प्रयास में कार पर चढ़ी। गौरतलब है कि राहत टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने कार और बस में फंसे लोगों को निकाल कर नजदीकी अस्पताल में पहुंचाना शुरू कर दिया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •