हिंसा पर उतरे उत्तेजित लोग

आरोपी किशोर को पुलिस हिरासत

बादुरिया सहित कई जगहों पर तनातनी

अभय बंग पत्रिका न्युज टीम

कोलकाता।baduria2 फेसबुक जहां एक ऐसा मंच है जिससे लोगों का उपकार हो रहा है तो इस मंच का उपयोग भी आपसी सद्भभावना को ठेस पहुंचाने के लिये किया जा रहा है। फेसबुक में ऐसे ही एक पोस्ट के कारण माहौल इतना बिगड़ गया कि एक विशेष समुदाय के लोग हिंसक हों उठे और उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया व आगजनी भी की। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बताया कि घटना उत्तर चौबीस परगना के बादुरिया की है। जहां एक विशेष धर्म के प्रति किये गये एक किशोर के फेसबुक में पोस्ट के कारण इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। घटना की शुरुआत रविवार से हुई और मंगलावार की सुबह खबर के लिखे जाने तक स्थिती तनावपूर्ण रही । इलाके में व्यापक पुलिस व रैफ कर्मी तैनात किये गयें हैं।baduria5

स्थानीय लोगों ने बताया कि पोस्ट के कारण एक विशेष वर्ग के लोग भड़क उठे और उन्होंने एक खास वर्ग के लोगों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ व आगजनी को अंजाम दिया। आरोपों की माने तो सोमवार को उल्टा रथयात्रा में तनातनी रही।  वैसे उक्त तनाव बदुरिया तक ही नहीं रही बरन तनाव बसीरहाट सहित स्वारुपनगर व बसीरहाट में में फैल गई। बसीरहाट के वार्ड 12 व 13 में भी जमकर तोड़फोड़ की गई है। फेसबुक में विवादित पोस्ट के बाद से एक वर्ग के लोगों ने सैंकड़ों की संख्या में बदुरिया के मछलंदपुर सहित कई जगहों पर रास्ता अवरोध कर वाहनों के टायर फुंकें और आरोपी किशोर को उनलोगों के हवाले करने की मांग की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बादुरिया के रुद्रपुर निवासी उक्त आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने पर कोर्ट द्वारा उसे चार दिनों तक पुलिस हुिरासत में रखने का निर्देश भी दिया गया है। घटना के बाद से किशोर के परिजन घर छोड़कर भाग गये हैं। लोगों के पथराव के कारण कई पुलिस कर्मी सहित आमलोग भी घायल हुए हैं।baduria 4

इधर मामले पर बात करने पर बसीरहाट भाजपा  युवामोर्चा के प्रभारी अर्नव मित्रा ने कहा कि, उन्हें भी घटना की जानकारी मिली है। स्थिती नाजूक व तनावपूर्ण है। सीमा इलाके में जिहादी टाइप के कुछ लोग माहौल भड़का रहें हैं और वातावरण में जहर घोल रहें हैं। ऐसे लोगों की मांग है कि यहां भी एक विशेष धर्म से जुड़े कानून को लागू किये जाय। साफ कहें तो सीमा इलाके में अंतरर्राष्ट्रीय षढयंत्र रचा जा रहा है। अर्नव मित्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के कई घटनाएं घट चुकी है लेकिन बावजूद राज्य की कानून व्यवस्था इतना लचर क्यों है। इधर मामले पर केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट के द्वारा मीडिया को मामले पर ध्यान देने की बात कही व कहा कि, वह अब राजनीति में बच्चा नहीं हैं।कहां क्या बोलना है और करना है यह उन्हें पता है।

baduria3

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •