रमेश राय
कोलकाता। एक छात्रा के छत से छलांग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश को लेकर सनसनी फैल गई। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि घटना बेहला स्थित घोलसापुर रेलवे कालोनी की है। जहां रेलवे क्वर्टर की छत से एक छात्रा हर्षिता झा (18) उर्फ मोनू ने छलांग लगा दी। घायल छात्रा का इलाज बीआर सिंह अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि छात्रा ने जान देने की कोशिश क्यों की। या फिर उक्त घटना के पिछे कोई अन्य बात है। बहरहाल मामले पर इलाके में तमाम तरह की बातों का दौर गरम है। जितने लोग उतनी बातें हो रही है। लोग घटना के पिछे प्रेम प्रसंग को भी कारण मान रहें हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •