चाचा भतीजा सहित तीन की मौत

नदिया। सेप्टिक टैंक में गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस वस्थानीय सलोगों ने बताया कि घटना पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के पुकुरडांगा की है। पुलिस ने तीन मृतको बकबुल मलिक (27), फारुक मंडल (28) व अब्दुल हमिद मंडल के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पुकुरडांगा में स्थानीय निवासी रंजात सिंह के मकान के सेप्टिक टैंक का निर्माण कार्य हो रहा था। श्रमिक ढलाई की लकड़ी को निकाल रहें थें।
तभी पेशे से श्रमिक बकुल टैंक में गिर गया। अपने भाई को बचाने के लिये फारुक ने टैंक में प्रवेश की लेकिन दोनों जब टैंक से नहीं निकल पाये घटना की जानकारी बकबुल मलिक व फारुक मंडल के चाचा अब्दुल हमिद मंडल को लगी। अपने दोनों भतीजे को बचाने के लिये अब्दुल हमिद भी टैंक में कूद पड़े। लेकिन तीन लोगों में कोई भी सेप्टिक टैंक से बाहर नहीं निकल सकें। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व दमकल कर्मियों ने तीन लोगों का शव निकाला। उक्त घटना को लेकर इलाके में रविवार को जहां सनसनी फैल गई है वहीं मातम भी पसर गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •