हादसे में पांच लोग घायल

रमेश राय

कोलकाता। राज्य में एक बार ट्रेन से कटने के कारण जहां तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस व अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना  दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर के चम्पाहाटी में रविवार की सुबह की है। जहां ट्रेन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हुई जबकि पांच अन्य जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।जानकारी के मुताबिक अप कैनिंग लोकल ने एक ट्रेन में टक्कर मार दी। हादसे में पिंटू मंडल व मामनी मंडल सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे में मारे गए सभी मछली व्यापारी थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। तीन मृतकों में दो लोग पिंटू मंडल व मामनी मंडल जिले की ही भांगड़ के निवासी  भाई बहन थें। स्थानीय लोगों ने बताया कि चम्पाहाटी में रेल की जमीन पर मछली बाजार लगता है। लोग यहां के रेल लाइन को पार कर बाजार करते हैं। रविवार की सुबह को भी ऐसा हुआ। कई लोग एक साथ रेल लाइन पार कर रहें थें। तभी अप सियालदा गामी लोकल आ गई और लोग ट्रेन की चपेट में आ गये। उक्त घटना में दोलों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि छह घायलों में एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले पर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरपीएफ व जीआरपी की लापरवाही के कारण ही घटना घटी। अगर मामले को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा तो होसकता है कि आने वाले दिनों में कोई और भी बड़ी घटना घट जाये। वही रेल सूत्रों का कहना है कि स्थानीय लोग रेल की जमीन पर अवैध तौर पर अतिक्रमण कर बाजार लगाते है। तमाम बार इन्हें हटने के लिये कहा गया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •