आरजी कर अस्पताल में फल व खाद्य सामग्री का वितरण

कोलकाता।

 पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र राय.

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र राय.

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र राय के जन्म व पुण्य तिथि के अवसर पर राज्य के तमाम जगहों पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं स्टेट हेल्थ इम्पलाइज एसोसियशन वेस्ट बंगल की आरजी कर मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पिटल यूनिट द्वारा आरजी कर अस्पताल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैंकड़ों मरीजों में फल सहित खाद्य सामग्री का वितरण शनिवार को किया गया। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पिटल के यूनिट सचिव धर्मेन्द्र बाल्मिकी व चेयरमैन डॉ. प्रदीप दुबे ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सांसद अधीर रंजन चौधरी, राज्य के मंत्री साधन पाण्डेय, विधायक माला साहा, पार्षद बापी घोष ने उक्त कार्य की सराहना की। वहीं आरजीकर अस्पताल के डायरेक्टर (हेल्थ) सुशांत बांदोपाध्याय, अस्पताल प्रिंसपल सुदोधन बरीयाल, सलाहकार जगदीश यादव आदी ने पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र राय के जीवन पर प्रकाश डाला व उन्हें श्रद्धांजलि दी। हास्पिटल के यूनिट सचिव धर्मेन्द्र बाल्मिकी व चेयरमैन डॉ. प्रदीप दुबे ने कहा कि भारत में 1 जुलाई को उनका जन्मदिन ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता सेनानी डॉ॰ बिधान चंद्र राय ने भारत की आजादी के बाद अपना पूरा जीवन चिकित्सा सेवा को समर्पित कर दिया। इस दौरान ललित शर्मा, मोहन माइती, हरिनारायण शुक्ला, प्रदीप बोस, नोमिता पाल, अर्चना सामंत्री, राजनारायण जायसवाल, सुरेश गुप्ता, प्रशांत राय, उत्तम बारीक, प्रदीप कुर्मी, निखिल बोराल, रोबिन सामंत्री मौजूद रहें।

Spread the love
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    7
    Shares
  •  
    7
    Shares
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •