20 घायलों की स्थिती गंभीर

कोलकाता। राज्य में सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। पश्चिम मिदनापुर के स्टेट हाईवे (एसएच-4) पर एक बस खाई में जा गिरी। बस घटाल की ओर जा रही थी। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।
हाईवे पर ऊंचाई से जब बस टर्न हुई उसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क से पलटकर नीचे जा गिरी। मौके पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर दुर्घटना ग्रस्त पीड़ितों की सहायता कर उन्हें बाहर निकाला। घटना स्थल पर एसीबी मशीन को लाकर उसकी मदद से बस को खाई से निकाला गया। स्थानीय लोगों का मानना है हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है। आशंका है कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस के आने से पहले स्थानीय लोगों ने युद्ध स्तर पर बस में घायल लोगों को बचाया और उन्हें अस्पताल भेजा। वरना हो सकती थी की देर होने पर और भी कई लोगों की जान जा सकती थी। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि ट्राफिक पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण जिले में सड़क हादसों में लोग जान गवां रहें हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •