कई घर व वाहनों में तोढड़फोड़ व आगजनी

कोलकाता। राज्य के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य के निवास अंचल पाम एवेन्यू में प्रमोटिंग को लेकर दो गुटों के बीच संघर्ष की घटना से एक बार फिर साबित होता है कि महानगर कोलकाता में किस स्तर पर प्रमोटरराज कायम है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जुबेर व सरोबर गुट के बीच संघर्ष के दौरान कई मकान व वाहनों में में तोड़फोड़ की गई। करया थाने की पुलिस ने आकर स्थिती को काबू में किया लेकिन पुलिस के आने से पहले अभिजात्य वर्ग के लोगों का यह क्षेत्र रणक्षेत्र में बदल गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों की ओर से एक दुसरे गुट के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस का कहना है कि बुधवार की रात को इलाके के ब्राड स्ट्रीट में जुबेर व उसके गुट के कई लोग बैठे हुए थें। तभी सरोवर के लोगों ने दलबल के साथ जुबेर गुट पर हमला कर दिया। जुबेर के साथी भाग गये लेकिन वह पकड़ा गया और फिर जुबेर को बूरी तरह से घायल कर दिया गया।
इधर गुरुवार की सुबह से इलाके में कई बार संघर्ष की घटना घटी। सरोबर के गुट के लोगों व उनके घर, वाहन को निशाना बनाते हुए जुबेर के लोगों ने हमला किया और फिर दो गुटों में जम कर संघर्ष की घटना घटी। अस्पताल में इलाजरत जुबेर की स्थिती गंभीर बतायी जा रही है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इलाके में पुलिस को तैनात किया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •