पिता बेटी सहित तीन का शव मिला
सभी मृतक कसबा के निवासी थें

कोलकाता। छुट्टी बिताने के लिये आये व समुन्द्र में नहाने गये तीन लोगों की मौत पानी में डुबने के कारण हो गई। पुलिस व स्तानीय सूत्रों ने बताया कि घटना दक्षिण चौबीस परगना जिले के बकखाली स्थित हैनरीज द्वीप की है। रविवार की सुबह को समुन्द्र से तीन लोगों सोमराज गुप्ता (37) उनकी बेटी समरीना गुप्ता (7) व नंदिता प्रमाणिक का शव बरामद किया गया। सभी मृतक कोलकाता के कसबा के निवासी थें।frezargange-mishap-famity-still-1-580x395
पुलिस ने बताया कि कुल छह लोग छुट्टी बिताने के लिये बकखाली आये थें। शनिवार दोपहर के बाद लगभग 3 बजे उक्त लोग समुन्द्र में नहाने के लिये आये। लेकिन तेज लहर के कारण चार लोग समुन्द्र की गहराई में समा गये और वहां मोजूद लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर सके। किसी तरह से एक व्यक्ति को बचा लिया गया लेकिन तीन लोगों का पता नहीं चल सका। उक्त लोग समुन्द्र में खो गये। शनिवार से लगातार तलाशी के बाद रविवार की सुबह को तीन लोगों का शव तटीय पुलिस ने बरामद किया। बहरहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना कैसे घटी। यह महज हादसा है या फिर कोई और बात।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •