कोलकाता। राज्य में फर्जी में चिकित्सकों का पोल खुलना जारी है। शुक्रवार को एक फर्जी दंत चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार हुए व्यक्ति की पहचान उत्तर 24 परगना जिले के स्माइल साइंटिफिक डेंटल क्लिनिक केयर के संजीत बसु के रूप में की गई है। पश्चिम बंगाल चिकित्सकीय परिषद के रजिस्ट्रार ने राज्य में काम कर रहे कई फर्जी दंत चिकित्सकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने कहा, “सीआईडी विभाग ने जांच अपने हाथ में लेते हुए बसु के क्लिनिक पर छापेमारी की।” अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
सूत्रों की मेने तो राज्य में सरकारी एवं निजी अस्पतालों में 500 से ज्यादा डॉक्टर कार्यरत थे। जिनकी पहचान सीआईडी ने कर ली है। एजेंसी के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि गिरोह में सात से आठ फर्जी संस्थान भी शामिल हैं। पूरे राज्य में सरकारी और निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में फर्जी डॉक्टर तैनात हैं। हमारे पास सूचना है कि पड़ोसी राज्यों में ऐसे प्रतिष्ठानों सहित राज्य में करीब सात से आठ फर्जी संस्थान इस कारोबार में संलिप्त है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •