हुगली में उक्त योजना को व्यापक जन समर्थन
योजना की रिपोर्ट अमित साह को सौंपी जाएगी
जाकीर अली
कोलकाता/हुगली।
भारतीय जनता पार्टी के विस्तारक योजना के तहत चलाये गये अभियान का पार्टी को व्यापक जन समर्थन मिला है। उक्त योजना के तहत राज्य भर में भाजपा के 10 लाख से भी ज्यादा नये सदस्य बनें। नये सदस्यों में अधिक संख्या ग्रमीण क्षेत्र के लोगों की है। 27 जून को उक्त रिपोर्ट भाजपा के अध्यक्ष अमित साह को दिल्ली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष सौंपेगें। इधर हुगली जिले के चुंचुड़ा पालिका के वार्ड 8 के बुथ 231 व वार्ड 4 के बुथ 60 में भी विस्तारक योजना के तहत भाजपा नेता व कर्मी लोगों के घरों में पहुंचे और केन्द्र सरकार की योजनाओं की लोगों को जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश भाजपा के महासचिव बिश्वप्रिय राय चौधरी व प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव रामक्रीत यादव ने भी लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। रामक्रीत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान राज्य भर में भाजपा के नेता व कर्मी कम से कम 15 लाख घरों में पहुंचे। उन्होंने दावा कि हुगली में उक्त योजना को व्यापक जन समर्थन मिला है।इस दौरान हुगली मंडल भाजपा के अध्यक्ष निमाई मंडल व मोगरा के अध्यक्ष तारक अधिकारी भी उपस्थित रहें।
बहरहाल भाजपा के विस्तारक योजना का प्रदेश भाजपा को वोंट के रुप में कितना फायदा मिलेगा यह तो चुनावों में पता चलेगा। लेकिन राजनीति के गलियारें में उक्त बात की चर्चा आम है कि भाजपा अपने नये सदस्यों का उपयोग चुनावों में कर सकती है। साथ ही माना जा रहा है कि योजना की सफलता से भाजपा के विरोधियों में खलबली सी मच गई है। चर्चा तो इस बात की भी है कि सत्ताधारी तृणमूल उक्त योजना के काट के लिये राज्य में आमलोगों से जुड़ने के लिये नये तरीका खोज रही है।