कोलकाता।

फोटो-पुषन चक्रवर्ती

फोटो-पुषन चक्रवर्ती

नारदा स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम देने वाले मैथ्यू सैमुअल ने महानगर कोलकाता स्थित मोचीपाडा़ थाने में प्रवेश करने से पहले में मीड़िया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। उनके खिलाफ षड़यंत्र किया गया है। सैमुअल को कोलकाता पुलिस ने रंगदारी के एक मामले में हाजिर होने के लिये कहा था। गुरुवार को कोलकाता आये सैमुअल ने कहा कि नारदा मामले की जांच में हर स्तर का सहयोग कर रहें हैं। मोचीपाडा़ थाने के बाद सैमुअल कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार गये जहां उन्होंने लुकआउट नोटिस पर पुलिस के वरीय अधिकारियों से बात की। वैसे सैमुअल को सीबीआइ व ईडी कार्यलय में भी जाने की बात थी। सैमुअल ने बताया कि यहां उनकी सुरक्षा को खतरा है कई बार उक्त जानकारी देने के बाद भी पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
गुजरे साल 9 फरवरी को महानगर कोलकाता से पूर्व मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव को एक धमकी के तहत फोनकर पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी।पूर्व मंत्री को धमकी दी गई ती कि अगर वह पैसे नहीं दिये तो उनका वीडियो सार्वजनिक किया जाएगा। जांच में पुलिस को पता चला कि उक्त फोन सियालदा के एक लॉज से किया गया था। पुलिस को मामले में बिक्रम सिंह नाम के एक आदमी का पता चला। बिक्रम सिंह के लैपटाप से पुलिस को मैथ्यू सैमुअल की जानकारी मिली।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •