कोलकाता। अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर जीजेएम द्वारा उत्तरी बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र में जारी आंदोलन के बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपौत्र चंद्र कुमार बोस ने गोरखा समुदाय के लिए सम्मान की मांग की है। भाजपा नेता ने ट्वीट किया, “आप गोरखाओं को सम्मान और उनकी पहचान देकर ही जीत सकते हैं, लाठियों से नहीं। गोरखा योद्धा हैं, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।”
बोस ने कहा, “गोरखा समुदाय को सम्मान दें! आईएनए के एक गोरखा कैप्टन राम सिंह ठाकुर ने ही ‘कदम कदम बढ़ाए जा’ की रचना की थी। नेताजी ने उन्हें सम्मान दिया था। बिमलजीजेएम।” पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा करीब एक सप्ताह से जारी आंदोलन के चलते क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जेजीएम क्षेत्र के नेपाली भाषी लोगों पर बंगाली थोपे जाने के सरकार के ‘प्रयास’ को लेकर आंदोलनरत है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हालांकि स्पष्ट किया है कि ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •