बंगाल की खाड़ी पर हवा के दबाव ने जोर पकड़ते हुए  बांग्लादेश का किया रुख

कई जगहों पर अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना

जगदीश यादव

कोलकाता। भारी उमस और गर्मी के बीच जैसे ही महानगर सहित राज्य के कई हिस्सो में राहत की बारिश हुई लोगों को तरावट मिली। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में मानूसन ने दस्तक दे दी है। जिसके कारण  राज्य के कुछ इलाकों में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश की संभावना जतायी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग सूत्रों की माने तो मानसून ने सोमवार को दार्जिलिंग सहित उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दस्तक दी है। यह उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिला, नादिया और मुर्शिदाबाद भी पहुंच रहा है। इन इलाकों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय सूत्रों के अनुसार उत्तर-पश्चिम तथा निकटवर्ती पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी पर हवा का दबाव पिछले छह घंटों में लगभग 30किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर अग्रसर हो गया। साथ ही फिर यह हवा गहरे दबाव में परिवर्तित हो गया तथा सोमवार भारतीय समयानुसार प्रातः 4:30 से 5:30 के बीच खेपुपाड़ा के निकट बांग्लादेश तट को पार कर गया। इसका केंद्र दक्षिण बांग्लादेश तथा पड़ोस के22.5o उत्तर अक्षांश तथा 90.5o पूर्व देशांतर के निकट खेपुपाड़ा (बांग्लादेश) के पूर्वोत्तर लगभग 60 किलोमीटर तथा अगरतला के दक्षिण- दक्षिण पश्चिम में 170 किलोमीटर पर केंद्रित था। इस पद्धति के पूर्व तथा पूर्वोत्तर की ओर बढ़ते जाने तथा अगले 12 घंटों में कमजोर होकर दबाव का रूप लेने की बहुत संभावना है

ऐसे में मछुआरों को सलाह दी गई कि इस अवधि के दौरान उत्तर ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों के साथ-साथ तथा दूर-दूर तक गहरे समुद्र में न जाएं।कारण  अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों में अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों के साथ-साथ तथा दूर तक 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा से 70 किलोमीटर प्रति घंटा गति तक की तूफानी हवाएं चलेंगी। अगले 48 घंटों के दौरान असम तथा मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति तक की तेज हवाएं चलेंगी।सपास तथा दूर तक समुद्री स्थिति बहुत ही अस्थिर रहेगी। साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी से जोरदार वर्षा और तत्पश्चात अगले 24 घंटों में दूर-दराज के स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तरी ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटवर्ती जिलों में 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर वर्षा तथा दूर-दराज के स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •