नदिया। राज्य  के नदिया जिले के कृष्णनगर के नकाशीपारा ब्लॉक स्थित एक घर में धार्मिक कार्यक्रम के बाद पूजा का प्रसाद खाने के बाद 115 व्यक्ति अस्वस्थ्य हों गए। नकाशीपारा के बीडीओ समर दत्त ने बताया कि पूजा डोगच्ची तिघरिया में शैलेंद्र सिंह रॉय के घर पर रखी गई थी और स्थानीय ग्रामीणों को शुक्रवार रात को आमंत्रित किया गया था। प्रसाद खाने के बाद वे कुछ ही घंटे में अस्वस्थ्य हो गए।

उन्होंने बताया कि बच्चों और महिलाओं सहित करीब 50 व्यक्तियों को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मकान मालिक के परिवार के सदस्य भी अस्पताल में भर्ती कराये गए थे। नदिया के सीएमओएच तपश रॉय ने कहा, ‘‘हमारी स्वास्थ्य टीम शनिवार की सुबह मौके पर पहुंची और मरीजों के इलाज के लिए क्षेत्र में एक शिविर स्थापित किया।  ग्रामीणों ने बताया कि मरीजों को दस्त, मिचली आना, सिर में दर्द, पेट दर्द और बुखार की शिकायत थी। बहरहाल मामले पर जिला प्रशासन की नजर है और प्रभावितों को इलाज मुहाया कराया गया है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •