कोलकाता/सिलीगुड़ी। जहां कांग्रेस सहित विपक्षियों ने महात्मा गांधी के बारे में अमित शाह की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि राष्ट्रपिता का ‘‘अपमान’’ किया गया है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष शाह एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माफी मांगने को कहा।  वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टिप्पणी की तीखी आलोचना करते हुए उनसे बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तीखी आलोचना की और शाह से अपने बयान को वापस लेने तथा देश से मांफी मांगने को कहा।
ममता ने कहा, ‘‘उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए और उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। यह जानबूझ कर किया गया कृत्य है। यह दुर्भाग्यपूर्ण, अवांछित और अनैतिक है।’’ ‘‘गांधीजी राष्ट्रपिता हैं और विश्व के आदर्श हैं। किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह कुछ भी कह सकता है क्योंकि वह सत्ता में है।’’ मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हम जब सार्वजनिक जीवन में अपने देश और वैश्विक आदर्शों के बारे में बोलते हैं तो हमारी भाषा में हमेशा आदर और संवेदनशीलता होनी चाहिए।’’
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •