भाजपा नेताओं में लगी विवादित बोल की होड़

ओछी राजनीति या दीदी से राजनीति में पटखनी का दर्द

कोलकाता। लगता है कि प्रदेश भाजपा के नेताओं में विवादित बयान बोल बोलने की जैसे होड़ लगी है। प्रदेश भाजपा नेत्री राजकुमारी केशरी के विवादित भाषण के बाद अब नेताजी सुभाषचंद्र बोस के परपोते व भाजपा नेता चंद्रा कुमार बोस ने महेशतल्ला में एक सभा के दौरान कहा कि राज्य की ‘सीएम ममता झूठ बोलने के लिये ही राजनीति में आई हैं’। सिर्फ यही नहीं बोस ने कहा कि भाजपा के लालबाजार अभियान के दौरान रैली में तृणमूल सह प्राप्त बदमाशों ने बम फेंका। जिसका जवाब हमे चाहिए। हम मामले की सीबीआइ जांच चाहतें हैं। भाजपा नेता चंद्रा कुमार बोस ने राज्य के विकास कार्य पर ही सवाल उठाते हुए यहां तक कह डाला कि ‘ममता बनर्जी एक आतंकी मुख्यमंत्री हैं’।

चंद्रा कुमार बोस ने कहा कि राज्य की सीएम ममता झूठ बोलने के लिये ही राजनीति में आई हैं। राजनीति में झूठ तो तमाम लोग बोलते हैं लिकिन ममता बनर्जी के वादें सौ प्रतिशत झूठे होंते हैं। चंद्रा कुमार बोस ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था और कथित अपसंस्कृति को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब हमलोग पढ़ते थें तो शिक्षकों का सम्मान करते थें औऱ आज तृणमूल के गुण्डे शिक्षकों को पीट रहे है।

यह बता देना उचित होगा कि राज्य के भाजपाइयों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष से लेकर भाजपा नेता श्यामपदा मंडल तक ने अपने विवादित बोल से विवाद खड़ें करते रहें है।  वहीं 36 घंटे पहले ही वर्दवान जिले के बड़नीलपुर में आयोजित एक सभा में भाजपा की एक नेत्री राजकुमारी केशरी ने सीएम ममता के बारे में अशोभनिय टीप्पणी कर तमाम हदों को पार कर दिया था।  अब देश में भगवान की तरह सम्मान पाने वाले  नेताजी सुभाषचंद्र बोस के परपोते का ममता बनर्जी एक आतंकी मुख्यमंत्री हैं कहना तमाम सवालों को जन्म दे चुका है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या अब राजनीति में शालीनता नहीं रह गई है। क्या नेताजी के परपोते पर ओछी राजनीति इतना भरी पड़ गया कि उनकी भी जबान फिसल गई या ममता बनर्जी से राजनीति के मैदान में पटखानी खाने का दर्द वह बर्दास्त नहीं कर सकें हैं।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •