कहा,  “ दीदी बतायें कि आपके असली पिता कौन हैं ?”

कोलकाता। विवादित बयान बोल बोलने में इस राज्य के भाजपाइयों में केवल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ही इकलौते नहीं है बरन भाजपा में विवादित बोल बोलने वालों की संख्या बढ़ रही है। जी हां, वर्दवान जिले के बड़नीलपुर में आयोजित एक सभा में भाजपा की एक नेत्री राजकुमारी केशरी ने तमाम हदों को पार कर दिया है। मिली जानकारी व दस्तावेज बताते है कि राजकुमारी केशरी ने सभा में कहा कि “ममता दीदी आपके असली पिता कौन हैं ?” यही नहीं उक्त नेत्री ने तृणमूल पार्टी को ‘हिजड़ों’ का पार्टी भी करार दिया। इतने से राजकुमारी केशरी का दिल नही भरा उन्होंने यह भी कहा कि  तृणमूल का जन्म ही कांग्रेस के पेट से हुआ और इसके नाम ‘टीएमसी अर्थात तेल मुड़ी चनाचूर पार्टी’ रखा गया। भाजपा नेत्री राजकुमारी ने यहांतक कह डाला कि उन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी को प्रणाम करने के समय बाबा कहा था। ऐसे में “ दीदी बतायें कि आपके असली पिता कौन हैं ?”

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता श्यामपदा मंडल ने सीएम ममता बनर्जी को ‘हिजड़ा’ कहा था। जिसके बाद भाजपा नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी।  श्यामपदा मंडल ने कहा था, “आज आप नहीं समझ सकते कि ममता बनर्जी महिला है या पुरुष। मैं तो कहूंगा हमारी दीदी हिजड़ा बन गई हैं।” मंडल ने तृणमूल कांग्रेस की मुखिया बनर्जी को मानसिक रूप से भी बीमार भी बताया था।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •